सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सहस्र से किलो तक …!

भारतीय भाषाओं का संख्या सूचक शब्द 'हजार' संस्कृत 'सहस्र' से है। सहस्र का प्राकृत में 'सहस्स' और मध्य युग तक 'सहस' रूप मिलता है।  सहसबाहु सम सो रिपु मोरा॥  (– तुलसीदास) गुन के गाहक सहस नर बिनु गुन लहै न कोय॥ (–गिरिधर कविराय) सहस्र का समरूप, सजातीय 'हज़ार' (هزار) फ़ारसी से होकर लौटा है। मध्ययुग में व्यवहार भाषा में फ़ारसी के अनेक शब्द आए जिनमें हज़ार को भी सहज रूप से स्वीकार कर लिया गया, और यह सहस का स्थानापन्न बन गया। हजार के लिए मीटरी नापतोल का अंग्रेजी शब्द है 'किलो' (जो अब हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में भी प्रचलित है), जिसका प्रतीकात्मक लघु रूप है - k. जैसे ₹4k अर्थात 4000 रुपए, 5 kg अर्थात 5 किलोग्राम भार, 10 km = दस किलोमीटर दूरी। हजार का पर्याय 'किलो' ग्रीक से आया है। ग्रीक में ‘chilioi.’ है। फ्रांसीसी ने इसका उच्चारण किलो (kilo = k) कर दिया और आज विश्व भर की अनेक भाषाओं में यही प्रचलित है। ***