ख़ानापूरी, खानापूर्ति ख़ानापूरी خانَہ پُری फ़ारसी से आया हुआ शब्द है, जिसका अर्थ है किसी चक्र, प्रपत्र या सारणी (फ़ार्म या रजिस्टर) के ख़ानों में चाही गई जानकारी आदि यथास्थान लिखना, नक्शा भरना। वस्तुत: शुद्ध रूप तो ख़ाना पुरी है और यह पुरी हिंदी क्रिया पुरना/पुराना से है जो हिंदी फ़ारसी दोनों में है। अर्थ है भरना– शर्त पुराना , चौक पुरना। बहु विधि आरति साजि तो चौक पुरावहीं। —कबीर बिहार में भूमि सर्वेक्षण के एक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ को भी ख़ानापूरी कहा जाता है जिसमें प्रत्येक भूमि मालिक का नाम, पता, ज़मीन का क्षेत्रफल समेत अनेक जानकारियाँ भरी होती हैं। खानापूरी का लाक्षणिक अर्थ है– केवल दिखावे के लिये बेमन से काम करना।औपचारिक कार्रवाई; केवल दिखावे के लिए किया गया कार्य खानापूरी कहा जाता है। इसके लिए एक मुहावरा भी चल रहा है- रोग काटना। खानापूर्ति हिंदी का नवनिर्मित शब्द है– खाना (भोजन) की पूर्ति (भरण), फूड सप्लाई। फ़ारसी के ख़ानापूरी को विदेशी और अशुद्ध मानकर उसका यथासंभव संस्कृतीकरण किया हुआ रूप है खानापूर्ति, जिसे शुद्धतावादी खानापूरी का पर्यायवाची मान ले रहे है।...
कुल व्यू
||वागर्थाविव सम्पृक्तौ वागर्थ प्रतिपत्तये ||
॥स्वीकरण: आलेखों में कहीं-कहीं सोशल मीडिया पर प्राप्त सामग्री का साभार मधुसंचय॥