सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

#इसलिए #इसीलिए #ही_संधि लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बोलबाला "इसलिए" का

" इसलिए " हिंदी का सर्वाधिक बारंबारता वाला क्रियाविशेषण अव्यय है जो प्रायः दो स्वतंत्र उपवाक्यों को जोड़ता है। यह यद्यपि स्वतंत्र शब्द है किंतु गठन की दृष्टि से सर्वनाम यह और √लेना के कृदंत तथा परसर्ग का अव्यय रूप है जो इस प्रकार दिखाया जा सकता है -- यह > इस (तिर्यक) + लिए । इसी के समकक्ष किसलिए, जिसलिए (कम प्रयुक्त) रचनाएँ क्रमशः कौन और जो सर्वनामों से निर्मित हैं। संस्कृत में "अस्य कृते" इसलिए के अर्थ में है किंतु इसलिए की व्युत्पत्ति "अस्य कृते" से होना संदिग्ध लगती है। इसके समानान्तर हिंदी की  बोलियों में 'लिए' के लागि, लगि, लगे, लाग रूप मिलते हैं जो √लग से बने हैं। "सबु परिवारु मेरी याहि लागि, राजा जू, हौं दीन बित्तहीन, कैसें दूसरी गढ़ाइहौं॥" ~तुलसी जहाँ तक प्रकार्य का संबंध है, हिंदी में "इसलिए" दो स्वतंत्र उपवाक्यों को जोड़ता है और उनमें कार्य - कारण संबंध बताता है। जैसे: वर्षा हो रही थी, इसलिए मैं नहीं आ सका । आपने बुलाया, इसलिए आया हूँ। उक्त वाक्यों के प्रारंभ में कुछ लोग 'क्योंकि' अथवा 'चूँकि...