बहादुर बहादुर वीरता का द्योतक है। साहस शौर्य और पराक्रम का भी। नेपाल में तो यह अनेक नामों का विशेष अंग है, नेपाली अपनी बहादुरी के लिए जाने भी जाते हैं - यथा नाम, तथा गुण। पर यह शब्द आया कहाँ से? इस शब्द का मूल तलाशते हुए आपको मंगोलिया जाना पड़ेगा। यह मूलतः मंगोलियन शब्द है बातुर। वहाँ इसका अर्थ है नायक, हीरो। "बातुर" महाशय जब मंगोलिया से ईरान होते हुए फ़ारसी में तब्दील होकर "बहादुर" बन भारत पहुँचे तो यहाँ वीर-बहादुर हो गए, जो किसी भी नायक का गुण होता है। इसी बहादुर का जाति भाई बातुर शब्द आज भी मंगोलिया की राजधानी का नाम है- 'उळन बातूर' अर्थात लाल हीरो! बातुर का मूल पुरा-भारोपीय शब्द IPA : /ˌboʊɡəˈtɪə(ɹ)/ से रूसी भाषा में богаты́рь (bogatýrʹ), प्राचीन स्लाव में богатꙑрь (bogatyrĭ), प्राचीन तुर्की में यह सम्भवतः baɣatur था जिसका अर्थ है नायक, हीरो। अब भी बातुर बहादुर के वंशजों में बचे शब्द हैं: तुर्की - बहादिर, चुवास - पत्तार, किर्गिज़ - बातिर। ## नौकर मध्ययुग में नौकर रखना संभ्रांतता का प्रतीक था, आज भी है। राजा म...
कुल व्यू
||वागर्थाविव सम्पृक्तौ वागर्थ प्रतिपत्तये ||
॥स्वीकरण: आलेखों में कहीं-कहीं सोशल मीडिया पर प्राप्त सामग्री का साभार मधुसंचय॥