सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

#tabooWords #ग्राम्य शब्द लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिंदी के टैबू शब्द

  भाषा क्योंकि समाज की दैनिक व्यवहार में आने वाली संपत्ति है, इसलिए मनुष्य के प्रत्येक भाव के संप्रेषण के लिए उसके शब्द भंडार में कोई न कोई उपयुक्त शब्द है किंतु समाज के विभिन्न स्तरों के अनुसार शब्द विशेष के प्रयोग में भी कुछ सावधानियों और कुछ अलिखित नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। इन्हें सामान्यतः हम समाज - मनोवैज्ञानिक नियंत्रण Sociolinguistic Controls कहते हैं अर्थात शब्द का कोशीय अर्थ उपयुक्त होते हुए भी उसके प्रयोग पर कुछ प्रतिबंध होते हैं।  इन्हें सामान्य बोलचाल में वर्जित, प्रतिबंधित या टैबू शब्द कहा जाता है। ऐसे अनेक शब्द प्रत्येक भाषा के अपनी पूँजी होते हैं। हिंदी के कुछ टैबू शब्दों की चर्चा करें। हिंदी क्योंकि एक व्यापक प्रदेश की भाषा है, अनेक बोलियों का समवेत रूप है, इसलिए इसमें ऐसे शब्द भी हैं जो हिंदी की एक बोली में तो प्रतिबंधित हैं पर दूसरी में सामान्य व्यवहार में भी आ सकते हैं। सामान्यतः कुछ ऐसे टैबू शब्द और अभिव्यक्तियाँ हैं जो अकेले हिंदी क्षेत्र में ही नहीं, प्रायः अखिल भारतीय रूप से प्रतिबंधित कही जा सकती हैं । आने या जाने के लिए प्रयुक्त सामान्य क्रिय...