सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जहाँ लोक ने अंग्रेजी भाषा पर वर्चस्व स्थापित किया

जहाँ लोक ने अंग्रेजी भाषा पर वर्चस्व स्थापित किया- २
सेना की शब्दावली अर्थात् भाषिक "फ्यूज़न"

भारतीय सेना का नाम चाहे ईस्ट इंडिया कंपनी की फ़ौज रहा हो, महारानी की या अंग्रेज सरकार की फ़ौज रहा हो, धरातल पर लड़ने वाला वीर सिपाही तो गोरा अंग्रेज नहीं, सदा देसी भारतीय था; साधारण पढ़ा लिखा या अनपढ़ ग्रामीण, जिसे शासक की भाषा समझ नहीं आती थी। इसलिए काम चलाने के लिए उसने अंग्रेजी के शब्दों, पदों और पदबंधों को अपनी देसी हिंदी में ढाल लिया ताकि वह समझ जाए और वैसा कर सके जैसा फ़ौजी अफसर  चाहते थे। 
आज ऐसे ही कुछ शब्द याद आ गए तो दिए जा रहे हैं। आप भी इनसे परिचित हों तो कुछ अन्य सुझाइए। एक बात ध्यान रखने की है कि ऐसी शब्दावली भी हिंदी साहित्य और भाषा के शब्द भंडार का अभिन्न अंग होती है क्योंकि इससे भाषा संपन्न ही होती है।
यह जानना भी रोचक होगा कि इनमें कुछ शब्द ऐसे भी हैं जो वापिस अंग्रेजी भाषा में प्रवेश कर गए और आज अंग्रेजी शब्दकोशों में शामिल हैं।
*Who comes there ? > हुकुम सदर 
*Half-cock-fire-lock > आपका सुलूक
*Automatic > अटक-मटक
*Officiating > हाफ़ शूटिंग
*Weather has packed up > मौसम पैक हो गया
*Stand at ease  >  ठंडाऽ टी 
*As you were > आजूऽ वार
*Pull through ) > फुल्त्रू (पुरानी किस्म की रायफलों को साफ करने का एक ब्रश)
*Friend or foe > फण्डा फो 
*Who comes there, friend or foe?> हुकम सदर फंडा फो (~प्रेमचंद 'हामिद का चिमटा')
*Pension> पिनसन
*To retire > पिनशन जाना
*One who eats meat  >  मीटर
*One who doesn't eat meat  >  नान मीटर
कुछ छोटे-बड़े पद नाम (ranks) 
*Recruit >रंगरूट 
*Sepoy >सिपाई/सिपै, सिपइया 
*Cook  >  लाङरी/लांगरी
*Havildar > हौलदार, 
*Subedar > सुपदार, सुबदार 
*Captain > कप्तान/कप्टैन, 
*Lieutenant> लप्टैन,  
*Lieutenant colonel = left hand corner > लेफ्टेंड कार्नर,  लफ्टैन कर्नल 
*Colonel> करनैल, कर्नल
*General > जरनैल, जर्नल
*Platoon > पलटन > (पलटन बाज़ार, छावनी शहरों में आज भी मौजूद हैं)
*Command > कमान
*Patrol > पतरौल
... 
बाकी आप बताइए।
(चित्र सौजन्य विकी कॉमन्स। प्रथम विश्व युद्ध के समय फ़ौज में शामिल होने की अपील करता हुआ एक सरकारी विज्ञापन)
***
 स्वीकरण:
ब्लॉग के कुछ शब्द अभिषेक अवतंस के ट्वीट से प्रेरित 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धोबी का कुत्ता

किन्हीं सज्जन की एक फ़ेसबुक पोस्ट पर ट्विटर और फ़ेसबुक पर बड़ी रोचक चर्चा हुई जिसमें कहा गया है कि "धोबी का कुत्ता घर का न घाट का" कहावत में कुत्ता नहीं, "कुतका" का प्रयोग सही है।  यह लोकोक्ति सदियों से ब्रजभाषा, अवधी, भोजपुरी, बुंदेली, नेपाली, कुमाउँनी सहित अनेक अन्य भाषाओं में बहुत पहले से उपस्थित है। 15-वीं सदी के संत कवि गोस्वामी तुलसीदास ने कवितावली में इसका प्रयोग मिलता है। इसका आशय ऐसे व्यक्ति से है जो एक ठिकाने पर जमकर कोई काम नहीं करता । बेकार उधर फिरनेवाला । निकम्मा आदमी। कहावत का कुत्ता घर का इसलिए नहीं कि आमतौर पर कुत्ते का काम होता है घर की रखवाली करना। जब घाट पर जाएगा, तो रखवाली कौन करेगा। घाट का इसलिए नहीं कि वहाँ उसके करने का कोई काम नहीं और आखिर वहाँ से भी धोबी के साथ लौट ही आएगा।  इस लोकोक्ति का एक छोटा रूप भी हिन्दी में चलता है - घर का न घाट का। अंग्रेजी में इसके समकक्ष कहावत है:  Whistling maids and crowning hen, are neither fit for gods, nor for men!  "कुतका" हिन्दी में एक बैटनुमा मोटा डंडा या सोंटा है जो कपड़े को धोने के दौरा...

राजनीतिक और राजनैतिक

शब्द-विवेक : राजनीतिक या राजनैतिक वस्तुतः राजनीति के शब्दकोशीय अर्थ हैं राज्य, राजा या प्रशासन से संबंधित नीति। अब चूँकि आज राजा जैसी कोई संकल्पना नहीं रही, इसलिए इसका सीधा अर्थ हुआ राज्य प्रशासन से संबंधित नीति, नियम व्यवस्था या चलन। आज बदलते समय में राजनीति शब्द में अर्थापकर्ष भी देखा जा सकता है। जैसे: 1. मुझसे राजनीति मत खेलो। 2. खिलाड़ियों के चयन में राजनीति साफ दिखाई पड़ती है। 3. राजनीति में कोई किसी का नहीं होता। 4. राजनीति में सीधे-सच्चे आदमी का क्या काम। उपर्युक्त प्रकार के वाक्यों में राजनीति छल, कपट, चालाकी, धूर्तता, धोखाधड़ी के निकट बैठती है और नैतिकता से उसका दूर का संबंध भी नहीं दिखाई पड़ता। जब आप कहते हैं कि आप राजनीति से दूर रहना चाहते हैं तो आपका आशय यही होता है कि आप ऐसे किसी पचड़े में नहीं पड़ना चाहते जो आपके लिए आगे चलकर कटु अनुभवों का आधार बने। इस प्रकार की अनेक अर्थ-छवियां शब्दकोशीय राजनीति में नहीं हैं, व्यावहारिक राजनीति में स्पष्ट हैं। व्याकरण के अनुसार शब्द रचना की दृष्टि से देखें। नीति के साथ विशेषण बनाने वाले -इक (सं ठक्) प्रत्यय पहले जोड़ लें तो शब्द बनेगा नै...

गधा (गर्दभ)

गधा संस्कृत में एक धातु है √गर्द (शोर करना, चीखना-चिल्लाना) उससे अभच् प्रत्यय जुड़कर बनता है गर्दभ। गर्दभ > गधा (गदहा)। एक सीधा-सादा पशु, donkey, ass. लाक्षणिक अर्थ: मूर्ख, भोला, simpleton, stupid. अविश्रामं वहेद्भारं शीतोष्णञ्च न विन्दति ससन्तोषस्तथा नित्यं त्रीणि शिक्षेत गर्दभात्॥ ~चाणक्य "बिना विश्राम किए भार वहन करना, सर्दी-गर्मी की चिंता न करना, सदा संतुष्ट रहना, ये तीन बातें गधे से सीखनी चाहिए।" गधे अनुशासित होते हैं और अपने काम को लेकर बहुत सजग रहते हैं। गधों की याददाश्त बहुत अच्छी होती है, वे रास्तों को आसानी से याद रख सकते हैं। कहते हैं कि रेखागणित का एक प्रमेय गर्दभानंद ने सिद्ध किया था — त्रिभुज की दो भुजाओं से तीसरी छोटी होती है। [चित्र कच्छी गधा (गुजरात), सौजन्य @विकी कॉमंस] गुजरात में दो विशिष्ट नस्लों के गधे मिलते हैं - हलारी गधा और कच्छी गधा। दोनों ही नस्लें गुजरात के पारंपरिक पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के लिए विशेष  उपाय किए जा रहे हैं। 🫏🫏🫏