चार, चालीस और क्वारेंटाइन
वैश्विक महामारी ने quarantine शब्द को विश्वव्यापी बना दिया है। यह जानना रोचक होगा कि मूलतः इस शब्द का अर्थ 14 दिन के अलगाव से नहीं, 40 दिन के अलगाव से था। यह शब्द प्रारंभ में इटली में उन जहाजों के संदर्भ में प्रयुक्त हुआ जिनसे किसी संक्रामक रोग के फैलने की आशंका हो। उन्हें 40 दिन तक समुद्र तट पर लंगर डाले रहना आवश्यक था। उसके बाद ही उसके माल या यात्रियों को मुख्य भूमि में आने की अनुमति होती थी।
इतालवी में quaranta का अर्थ है 40 । यह भारोपीय मूल का शब्द है। [(PIE root *kwetwer- <-> संस्कृत चतुर "four") > चत्वारिंशत् 40]।
इसीलिए quarter चतुर्थांश है और दिल्ली में सरकारी आवास की एक इकाई क्वाटर कही जाती थी।
©
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें