क्लाइव जब भारत से अकूत धन-संपदा, हीरे-जवाहरात लूट कर 1760 में लंदन पहुँचा तो उसके साथ अंग्रेजी भाषा को भी एक नया शब्द मिला 'लूट'(loot) जिसका पहला आधिकारिक उल्लेख चार्ल जेम्स की "Military Dictionary" (1802) में मिलता है। लूटना संस्कृत √लुण्ट् (चुराना, छीनना) से व्युत्पन्न लगता है। लुण्टति > प्रा. लुट्टइ, (ब्रज/अवधी लूटै) लूटता है। लूट, लुटेरा, लूटपाट, लुंठ, लुंठन इसी परिवार के शब्द हैं।√लुप् + त्रन् - लोप्त्र का अर्थसाम्य (stolen property, plunder, booty) अधिक निकट लगता है। इसलिए चार्ल जेम्स और हॉब्सनजॉब्सन ने इसे लोप्त्र, लोप्त्रन से माना। किंतु मैक्ग्रेगर और टर्नर ने भी प्राकृत luṭṭaï [*luṭṭati] (to plunder, loot, rob) से माना है।
किन्हीं सज्जन की एक फ़ेसबुक पोस्ट पर ट्विटर और फ़ेसबुक पर बड़ी रोचक चर्चा हुई जिसमें कहा गया है कि "धोबी का कुत्ता घर का न घाट का" कहावत में कुत्ता नहीं, "कुतका" का प्रयोग सही है। यह लोकोक्ति सदियों से ब्रजभाषा, अवधी, भोजपुरी, बुंदेली, नेपाली, कुमाउँनी सहित अनेक अन्य भाषाओं में बहुत पहले से उपस्थित है। 15-वीं सदी के संत कवि गोस्वामी तुलसीदास ने कवितावली में इसका प्रयोग मिलता है। इसका आशय ऐसे व्यक्ति से है जो एक ठिकाने पर जमकर कोई काम नहीं करता । बेकार उधर फिरनेवाला । निकम्मा आदमी। कहावत का कुत्ता घर का इसलिए नहीं कि आमतौर पर कुत्ते का काम होता है घर की रखवाली करना। जब घाट पर जाएगा, तो रखवाली कौन करेगा। घाट का इसलिए नहीं कि वहाँ उसके करने का कोई काम नहीं और आखिर वहाँ से भी धोबी के साथ लौट ही आएगा। इस लोकोक्ति का एक छोटा रूप भी हिन्दी में चलता है - घर का न घाट का। अंग्रेजी में इसके समकक्ष कहावत है: Whistling maids and crowning hen, are neither fit for gods, nor for men! "कुतका" हिन्दी में एक बैटनुमा मोटा डंडा या सोंटा है जो कपड़े को धोने के दौरा...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें