सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भिडू और फट्टू

अथातो मुंबइया हिंदी ...१
भ‍िडू और फट्टू
••••••
'भ‍िडू' और 'फट्टू' मुंबइया हिंदी में बोलचाल के (स्लैंग) शब्‍द हैं। इन्हें मराठी शब्द माना जाता है, किंतु इनका मूल हिंदी में है। हिंदी में क्रिया के साथ /-ऊ/ प्रत्यय जोड़कर अनेक विशेषण बनते हैं जैसे खाना से खाऊ, घोंटना से घोटू। इसी प्रकार भिड़ना + ऊ से बना विशेषण है भिड़ू, दोस्त के लिए भिड़ जाने वाला। जोड़ीदार, पार्टनर, साथी, बहुत करीबी दोस्त। कुछ-कुछ अंग्रेजी में Buddy, dude जैसा।


इसी प्रकार फटना क्रिया का अशिष्ट लाक्षणिक अर्थ लेकर बनाया गया विशेषण है फट्टू (फटना+ऊ) अर्थात कायर, डरपोक।

टिप्पणियाँ