शब्द विवेक
#साधो_शब्दविचारो
कड़ाही, कड़ाई, कढ़ाई
🧿 कड़ाही – सं कटाह> प्रा कडाह > हिं कड़ाह> स्त्रीलिंग कड़ाही।
*लोहे की कड़ाही।
*जलेबी की कड़ाही।
🧿 कढ़ाई– काढ़ना क्रिया का भाव —> कढ़ाई।
कपड़े पर सुई-धागे से की जाने वाली सजावटी सिलाई।
* लखनऊ का 'चिकन वर्क' एक प्रकार की कढ़ाई है।
मूल शब्द न जानने के कारण 'कड़ाही' को भी 'कढ़ाई' कहा जाने लगा है।
जैसे–कढ़ाई पनीर (पनीर के टुकड़ों पर कढ़ाई का डिज़ाइन ज़रूर देखिएगा!)
🧿कड़ाई – सं कड्ड (कठोर, कर्कश) से हिंदी विशेषण कड़ा, कड़ा होने का भाव कड़ाई।
* कड़ाई से पेश आना।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें