निम्न【नि+√म्ना +क】स्वतंत्र विशेषण है; अर्थ है नीच, नीचे का, ढलान वाला, घटिया। शब्द के पहले जोड़ा जा सकता है - निम्नलिखित, निम्नवर्ग, निम्नकोटि, निम्नगा (नदी), निम्न विचार आदि।
निम्नलिखित 【निम्न + √लिख् +क्त】अर्थात् नीचे लिखा हुआ ( विशेषण)
हिंदी में निम्नलिखित को छोटा करके केवल निम्न से काम चलाने लगे हैं, इससे अर्थ बदल जाता है। जैसे:
• निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे।
(=वे सदस्य उपस्थित थे जिनके नाम नीचे लिखे हैं।)
• निम्न सदस्य उपस्थित थे।
(=घटिया सदस्य उपस्थित थे।)
निम्नांकित एवं निम्नवत के अर्थ क्या निम्नलिखित से अलग होंगे?
जवाब देंहटाएं