सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मीडिया की हिंदी: भूमिका और चुनौतियाँ

समाचार पत्रों की भाषा विशुद्ध साहित्यिक नहीं, सामान्य जन की आम-फ़हम भाषा होती है, किंतु वह गली- चौराहे की आमफ़हम भाषा भी नहीं होती।  इन दोनों के बीच में ही कहीं मीडिया की भाषा की स्थिति होनी चाहिए।  मीडिया साहित्य, आलोचना और सृजनशील साहित्यकारों के संसार से अलग तरह का क्षेत्र है।  उसे अपनी अलग भाषा चाहिए किंतु इसका आशय यह नहीं है कि जो सृजनशील साहित्य नहीं है उसमें अंग्रेजी को खुली छूट मिले।  एक सीमा तक  उसमें अंग्रेजी के ऐसे आम शब्द आना स्वाभाविक है जो हमारे दैनिक व्यवहार में अपरिहार्य हो गए हैं क्योंकि देश में अंग्रेजी का वर्चस्व है।  शिक्षा में, चिकित्सा में, न्यायालयों में और संसद में भी, हर जगह अंग्रेजी का बोलबाला है।  जिसका बोलबाला होता है लोग उसकी नकल करते हैं।  किंतु ऐसी भी क्या नकल कि केवल क्रियापद के अतिरिक्त कथित हिंदी वाक्य में सारे शब्द अंग्रेजी के ठूँसे हुए हों।  स्वाभाविक रूप से प्रयुक्त अंग्रेजी और ठूँस-ठूँस कर डाली हुई अंग्रेजी में यही अंतर है और इस प्रवृत्ति से बचा जाना चाहिए।  मीडिया शायद यह भूल जाता है कि ऐसी हिंदी से ल...

लिखें सिंह, बाँचें सिंघ, सुनें सिङ्

भारत के इतिहास में सिंह उपनामधारी व्यक्तियों का बड़ा योगदान रहा है। गुरु गोबिंद सिंह जी, महाराजा रणजीत सिंह, जोरावर सिंह, सरदार भगत सिंह, ऊधम सिंह, उड़न-सिख मिल्खा सिंह और बहुत सारे सिंह भारतीय इतिहास के सितारे हैं। पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कश्मीर, बिहार आदि के न जाने कितने सिंह सपूत ऐतिहासिक हस्ती हो चुके हैं और यह परंपरा बनी हुई है। संस्कृत में सिंह बब्बर शेर (lion)के लिए है। ज्योतिष शास्त्र और खगोल विज्ञान में सिंह (Leo) राशिचक्र की पाचवीं राशि है। इसका चिन्ह शेर है। राशिचक्र में इसका विस्तार 120 अंश से 150 अंश तक है। सूर्य सिंह राशि का स्वामी और तत्व अग्नि। सिंह (lion) की ही तरह यह बहुत शक्तिशाली माना जाता है। राशि नाम हो या उपनाम, सिंह की व्युत्पत्ति बड़ी रोचक है। यह शब्द 'हिंस्' (= मारना) के वर्णों को उलटकर बना है। "सिंहो वर्णविपर्ययात्। अन्तर्विपर्यये हिनस्तीति सिंह:।" (शब्दकल्पद्रुम) अर्थात् सिंह शब्द वर्ण विपर्यय (वर्ण उलट जाने) से बना; 'जो हिंसा करे, वह सिंह।' इस नाम के साथ एक विचित्रता और भी जुड़ी हुई है। हिंदी, नेपाली, पंजाबी, मर...

जल जीवन

जल को जल क्यों कहा जाता है! जल को संस्कृत की √जल् धातु से व्युत्पन्न माना जाता है। अर्थानुसार इसके दो कारण हैं: १.√जल् आच्छादने, जलति आच्छादयति भूम्यादीनिति। जिससे पृथ्वी में सब कुछ आच्छादित (ढका हुआ) है, जो सब में व्याप्त है वह जल २. √जल् जीवने, जलति जीवयति लोकान् वा।  जो सभी प्राणियों को जीवन देता है वह भी जल। इसीलिए जल को जीवन भी कहा जाता है। हिंदी में यों तो जल और पानी का  कोशीय अर्थ एक ही है, किंतु प्रयोग में कहीं-कहीं समाज भाषा वैज्ञानिक नियमन है। गंगा का पानी गंगाजल होगा किंतु किसी गड्ढे-नाले का जल पानी कहलाएगा । पूजा अर्चना अभिषेक आदि में जल का प्रयोग होता है स्नान के लिए आप जल और पानी दोनों का प्रयोग कर सकते हैं किंतु यदि तीर्थ में स्नान कर रहे हों या किसी शुभ कार्य से पहले स्नान कर रहे हों तो प्रायः जल को वरीयता दी जाती है। पारिभाषिक शब्दावली में पानी एक प्रकार से वर्जित है, सर्वत्र जल का प्रयोग होता है- जलीकरण, जलवाष्प, निर्जल, अधोभौमिक जल आदि। यहाँ जल का स्थानापन्न पानी नहीं हो सकता। पानी शब्द संस्कृत में पानीय है। संस्कृत में पीने के अर्थ में √पा धातु है। √पा से अ...

कचहरी

कचहरी   کَچَہْرِی ‎ कचहरी को शब्दसागर ने देशज अथवा संस्कृत कष + गृह = कषगृह > कशघरी > कछहरी > कचहरी । संस्कृत में कष का अर्थ घिसना, परखना, कसना, जाँचना है। इसी से शब्द बना है कष-पट्टिका (कसौटी) कष-पाषाण (शुद्धता जाँचने-परखने का पत्थर)। कसौटी शब्द संस्कृत के कृत्यगृह से व्युत्पन्न भी माना गया है। कृत्य (कर्तव्य) + गृह (घर) > कच्चघरी > कचहरी। संस्कृत कृत्य-गृह का अशोक कालीन प्राकृत में "कच्चघरिका" रूप मिलता है जो अपभ्रंश से हिंदी/उर्दू तक आते-आते कचहरी बन गया। कचहरी वह स्थान है जहाँ बैठकर न्यायाधिकारी वाद-विवादों पर निर्णय लेते हैं। इसके अन्य अर्थ हैं - दरबार, राज-सभा, न्यायालय, अदालत, इजलास, मजमा आदि। कचहरी से अनेक मुहावरे बने हैं; जैसे कचहरी लगना/लगाना, ~बैठना, ~उठना, भरी~, खुली~, कोर्ट-कचहरी के फेरे। यह शब्द मुगल, मराठा, दक्षिण के अनेक राजा-रजवाड़ों के कामकाज का प्रमुख शब्द हो गया था। फिर कम्पनी और अंग्रेजी राज में कोर्ट-कचहरी के चक्कर आम हो गए तो लोकप्रियता में कचहरी को अखिल भारतीय शब्द बनना ही था। आज भारत की प्रायः सभी प्रमुख भाषाओं में कचहरी, कचेरी, कच्चेर...

शब्द विवेक - संगठन, संघटन और संघ

संगठन और संघटन में प्रायः अंतर करना कठिन हो जाता है। मूल संस्कृत शब्द तो संघटन है किंतु हिंदी में संगठन इसके समानांतर चल पड़ा है और संघटन की अपेक्षा अधिक प्रचलित है। जोड़ने, रचना करने के अर्थ में √घट् धातु से बने 'घटन' के पूर्व सम् उपसर्ग जुड़ने से बनता है संघटन। संगठन इसका हिंदी में विकसित रूप है। अब चूँकि दोनों शब्दों की रचना दो भिन्न धातुओं से नहीं है, इसलिए संघटन को तत्सम तथा संगठन को तद्भव भी माना जा सकता है। इन दोनों के अर्थ क्षेत्र परस्पर मिले हुए हैं किंतु इधर पारिभाषिक शब्दावली के रूप में दोनों में स्पष्ट अंतर किया जाने लगा है। संगठन बिखरी हुई शक्तियों, लोगों या अंगों आदि को इस प्रकार मिलाकर एक करना कि उनमें नया जीवन या बल आ जाए, किसी विशिष्ट उद्धेश्य या कार्यसिद्धि के लिये बिखरे हुए अवयवों को मिलाकर एक और व्यवस्थित करना, एक में मिलाने और उपयोगी बनाने के लिये की हुई व्यवस्था संगठन (organization) है। प्रबंधन विज्ञान के अंतर्गत संगठन वह आंतरिक व्यवस्था है जिसके अंतर्गत यह देखा जाता है- उत्पादन के विभिन्न उपादानों को एकत्र कर उन्हें काम पर लगाना तथा उनके बीच ऐसा सहयोग एव...

नाम चर्चा : सागर माथा

एवरेस्ट, चीन और नेपाल की सीमा पर हिमालय का सर्वोच्च शिखर। नाम तत्कालीन भारत के सर्वेयर जनरल सर जॉर्ज एवरेस्ट (CB   FRS FRAS FRGS) के नाम पर रखा गया, यद्यपि आंकडों के आधार पर ऊँचाई तय की थी देहरादून के ऑफिस में बैठे राधानाथ सिकदर नाम के कर्मचारी ने। विडंबना यह रही कि अपने जीवनकाल में एवरेस्ट पर्वत को न जनरल एवरेस्ट देख पाए, न राधानाथ सिकदर। पर्वत दो देशों की सीमा पर है और दोनों देशों में इसके नाम अलग हैं। नेपाल में सगरमाथा और चीन (तिब्बत) में ཇོ་མོ་གླང་མ ( चोमो लुंगमा )। भारत में यह एवरेस्ट और सागरमाथा इन दोनों नामों से जाना जाता है, यद्यपि एक नाम और ढूँढ़ा गया है देवगिरि। कुछ नवोन्मेषी भारतीय इसे राधानाथ सिकदर का नाम देना चाहते हैं। यह प्रयास 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना' जैसा है क्योंकि पर्वत भारत का नहीं, चीन-नेपाल का है तो भारत नामकरण संस्कार कैसे कर सकता है! यहाँ विचार किया जाएगा कि एवरेस्ट के नेपाली प्रचलित नाम की व्युत्पत्ति क्या है और कितनी ठीक है। नेपाली भाषा में इसे सागर/सगर माथा कहा जाता है। माथा शब्द संस्कृत भाषा के मस्तक से बना है। नाम सागर माथा मानें तो अर्थ...

अइयो रामा!

हम "शुद्ध हिंदी" का तर्क देते हुए अपने  यहाँ सैकड़ों-हजारों वर्षों से आम व्यवहार में आ रहे फ़ारसी, अरबी, तुर्की शब्दों को विदेशी बताकर उनका बहिष्कार करने की बात करते हैं। यह बात और है कि अंग्रेजी शब्दों को ठूँस कर हिंदी को हिंग्लिश बनाए जाने पर विशेष ध्यान नहीं देते। अंग्रेजी के विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय शब्दकोश Oxford English Dictionary (OED) प्रत्येक वर्ष चार बार अपने शब्दसागर में उन नए शब्दों को जोड़ती है जो दुनिया की किसी भाषा के हों किंतु अंग्रेजी में प्रयुक्त होने लगे हों। OED में जुड़े कुछ नए हिंदी/उर्दू शब्दों में हैं -- योग, योगासन, सूर्यनमस्कार, दीदी, आधार, डब्बा, शादी, अण्णा, दादागिरी, हड़ताल, अच्छा, चटनी, मसाला, पूरी, पक्का, यार, बदमाश, गंजा आदि। अन्य भारतीय भाषाओं से भी सैकड़ों शब्द खुले दिल से OED में अपनाए गए हैं। उनमें एक है पूरे दक्षिण भारत और श्रीलंका में सबसे लोकप्रिय द्रविड़ मूल का शब्द "अइयो!" यों तो अइयो! आश्चर्य बोधक है, पर व्यवहार में यह बहुत ही व्यापक है और आश्चर्य ही नहीं, सभी प्रकार के भावनात्मक उद्वेगों में समान रूप में कहा जाने वाला तात्कालिक...