नमाज़ अदा की जाती है, अता नहीं
(Photo courtesy: wiki commons)
अदा– अरबी से आया हुआ शब्द है। इस्लामी धर्मशास्त्र के अनुसार अदा करना का अर्थ है निश्चित समय पर पूजा-अर्चना करना, वह प्रार्थना जो निश्चित समय पर की जाए। ऋण इत्यादि का भुगतान भी अदा करना कहलाता है।
इसके अतिरिक्त किसी निबंध या विचार इत्यादि का व्याख्यान अथवा अभिव्यक्ति की शैली को भी अदा कहते हैं। आँख का संकेत, प्रेमियों के समान रंग-ढंग, नाज़-नखरे भी अदा के अंतर्गत आते हैं।
अता – यह भी अरबी शब्द है, अर्थ है बड़ों की ओर से छोटों को मिलने वाला दान, इनाम, पुरस्कार, बख्शीश देना;जैसे अल्लाह की अताएँ।
वो जिस ने आँख अता की है देखने के लिए
उसी को छोड़ के सब कुछ दिखाई देता है।
(~ज़ुबैर अली ताबिश)
♦️
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें