सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बेवड़ा

हिंदी में  पियक्कड़ के लिए "बेवड़ा" शब्द मुंबइया फिल्मों से आया। शब्द प्रत्यक्ष रूप में मराठी, कोंकणी का है पर इसकी जड़ों की बुनावट बड़ी रोचक है। मराठी में यह कोंकणी से आया और कोंकणी में पुर्तगाली से क्योंकि कोंकण क्षेत्र गोवा लंबे समय तक पुर्तगाल के शासन में था। पुर्तगाली में bebida (a drink) और bebado (drunkard) शब्द मूलतः लैटिन bibere (पीना) से। गहरे ढूँढने पर यहाँ एक मज़ेदार सूत्र मिलता है। स्पेनी, पुर्तगाली का बेबडा पुरा-भारोपीय (PIE) मूल *po(i)- "to drink" से है और इससे जुड़ती है संस्कृत धातु √पा/√पिब् (पाने) -- पिबति...। सीधी बात कि कोई बेवड़ा चाहे नशे में धुत्त/टुन्न रहता हो, पर यह शब्द पूरे होशोहवास में दो-दो बड़ी लंबी यात्रा कर चुका है। अन्य महाद्वीपों के पुर्तगाली उपनिवेशों तक भी पहुँचा होगा। अंग्रेजी में बिब, बियर, बिवरेज जैसे अनेक शब्द इसी बेवड़ा के खानदान से हैं। ©सुरेश पंत