सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ईद मुबारक

अरबी का शब्द है عِید  ईद।  अरबी में ईद का शाब्दिक अर्थ है हर्ष, उल्लास, प्रसन्नता; ख़ुशी का दिन। आप में से कुछ लोगों को शायद पता न हो कि बिहार के कुछ क्षेत्रों में, विशेषकर मगध क्षेत्र में, लोक में ईद 🕌🌙  के लिए 'पर्वी' शब्द का प्रयोग होता रहा है। ईद या किसी अन्य पर्व पर मिलने वाली बख़्शीश को भी पर्वी कहा जाता है। विभाजन के कारण भारत से पाकिस्तान गए बिहारी मुसलमानों की पिछली पीढ़ी में भी यह शब्द प्रयुक्त होता था, जो अब वहाँ विलुप्त हो चुका है।   'पर्वी' संस्कृत 'पर्वन्' (=उत्सव, त्योहार) से व्युत्पन्न हिंदी/उर्दू शब्द है। ईद के लिए पर्वी, परवी का प्रयोग अपने आप में प्रमाण है कि उत्सव प्रिय भारतीय लोक मानस आनंद और उल्लास वाले पर्वों त्योहारों में हिंदू-मुस्लिम का भेद नहीं करता था! विशेष अंचल में अरबी ईद के स्थान पर संस्कृत पर्वी शब्द का प्रयोग यही संकेत करता है।  ईद का पर्व मुबारक हो सभी दोस्तों को।  आमीन