सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सदृश, सदृश्य और सादृश्य

सदृश [विशेषण] जो देखने में किसी व्यक्ति, पदार्थ-जैसा हो (समान इव दृश्यतेऽसौ)। एक रूप-रंग का, समान, अनुरूप, तुल्य, बराबर, उपयुक्त। (like, resembling, similar to) सदृश्य (दृश्य सहित) कोई प्रचलित शब्द नहीं है– न हिंदी में, न संस्कृत में। सादृश्य (सदृशस्य भावः, संज्ञा) भिन्न है। अर्थ है- दो अलग-अलग वस्तुओं या अवधारणाओं के बीच तुलना में समानता या समरूपता का भाव (analogy)। मिलता-जुलतापन, संगति, बराबरी (likeness, resemblance, similarity). सादृश्यता उपयुक्त प्रयोग नहीं है, सादृश्य पर्याप्त है। सादृश्य पहले ही भाववाचक संज्ञा है। 'ता' प्रत्यय जोड़कर उसे दुबारा भाववाचक बनाने की आवश्यकता नहीं है। ♦️