एक्रोनिम (Acronym): केंचुआ
•••••
एक्रोनिम (Acronym) के लिए हिंदी शब्द है "परिवर्णी" शब्द।
किसी बड़े नाम या शब्द समूहों के आद्यक्षरों से बना रूप, जैसे इंडियन पीपल्स थियेटर असोशियेशन के लिए 'इप्टा' (IPTA), भारतीय जनता पार्टी को 'भाजपा'।
इसी प्रकार केंद्रीय चुनाव आयोग के लिए ''केंचुआ''! अब यह संयोग है कि इतने बड़े देश में चुनाव कराने की भारी ज़िम्मेदारी पीठ पर होने के कारण उसकी गति केंचुए सी ही दिखाई पड़ती है।
केंचुआ के अतिरिक्त जहाँ तक मेरी जानकारी है, हमारे देश में केवल एक संस्थान का हिन्दी में नाम एक परिवर्णी शब्द 'एक्रोनिम' है: मिश्र धातु निगम के लिए "मिधानी।"
इन्हें "आदिवर्णिक" शब्द भी कहा जा सकता है। संस्कृत में भी इस प्रकार के प्रयोग मिलते हैं। कुमाऊँ के प्रसिद्ध कवि #गुमानी ने टिहिरी (टिहरी) को तीन पदों का 'अंत्यवर्णिक' माना था।
स्रोत: फेसबुक में पूर्वप्रकाशित
(18 अप्रैल, 2024)
https://www.facebook.com/share/p/JXmgvMMQHX2mn7eb/?mibextid=oFDknk
(प्रतीकात्मक फोटो साभार: Wikimedia)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें